ओडिशा
ओडिशा के पुरी में समुद्र के समीप जल्द ही झारखंड सरकार का अपना गेस्ट हाउस होगा। इसके निर्माण पर करीब 99 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल पुरी में झारखंड सरकार का गेस्ट हाउस किराए के भवन में संचालित हो रहा है। नए गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है और भवन निर्माण विभाग की ओर से इसका तकनीकी अनुमोदन भी मिल चुका है।
डीपीआर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी
नए गेस्ट हाउस की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। अब इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। प्रस्तावित गेस्ट हाउस में झारखंड से पुरी आने वाले मंत्रियों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आम लोगों के ठहरने की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए संबंधित विभाग के माध्यम से बुकिंग करानी होगी।.jpeg)
भगवान जगन्नाथ मंदिर से करीब 8 किमी दूर बनेगा गेस्ट हाउस
ओडिशा सरकार ने अपने इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (इडको) के माध्यम से पुरी सदर के ग्राम बालुखंडा में झारखंड सरकार को 0.35 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। यह जमीन कोणार्क वन्यजीव अभयारण्य के समीप स्थित है।