logo

सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों की आज होगी घर वापसी

tunnel_4.jpg

द फॉलोअप डेस्क

उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल से निकाले गए झारखंड के 15 मजदूरों की आज घर वापसी होगी। सभी मजदूर आज रात 8 बजे रांची पहुंचेंगे। इन सभी मजदूरों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जाएगा। बता दें कि मजदूरों के साथ उनके 12 परिजन भी है, जो साथ आएंगे। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर सबको इंडिगो एयरलांइस के विमान से झारखंड लाया जाएगा।  जानकारी के अनुसार सभी मजदूर उत्तराखंड से दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां से इन सभी को झारखंड सरकार एयरलिफ्ट कर रांची लाएगी। गौरतलब है कि टनल हादसे के जानकारी मिलने के तुरंत बाद झारखंड सरकार ने एक टीम घटनास्थल पर भेजी थी। 


इन अफसरों को दी गयी है जिम्मेदारी 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सभी मजदूरों को सकुशल लाने की जिम्मेदारी जैप आईटी सीईओ भुवनेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के दो अफसरों को दी गई है। अधिकारी टनल हादसे के तुरंत बाद से उत्तकाशी में कैंप किये हुए थे। ये अधिकारी गुरुवार ही उत्तराखंड से दिल्ली पहुंच गये हैं। आज अधिकारी मजदूरों को लेकर इंडिगो की फ्लाइट से रांची आयेंगे। रात आठ बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सभी उतरेंगे। इस खबर से टनल से बाहर निकले मजदूरों के परिजन में खुशी की माहौल है। 


मजदूरों को निकालने के लिए किये गये ये थे उपाय 
नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के एमडी महमूद अहमद ने बताया है कि टनल से मजदूरों को बाहर निकालने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग 86 मीटर ड्रिलिंग की गयी। साथ ही टीएचडीसी से सात ब्लास्ट किये गये। इससे सुरंग में मजदूरों तक पहुंचने में आसानी हुई। बचाव के लिए किसी भी विकल्प को रोका नहीं गया है। हॉरीजेन्टल मैन्युअल ड्रिलिंग का काम 55 मीटर तक किया गया। इसके बाद डी-मर्किंग की गयी और फिर पाइप को अंदर पुश किया गया। अहमद ने ये भी बताया था कि रेस्क्यू कार्य में सीमेंट का कंक्रीट मिल रहा है जिसे कटर से काटा जा रहा है।