logo

Ukraine Crisis : यूक्रेन के खार्कीव में कैसे हुई भारतीय छात्र की मौत, कर्नाटक के आपदा प्रबंधन आयुक्त ने बताया

navinn.jpg

दिल्ली: 

यूक्रेन के खार्कीव में रूसी गोलीबारी में मारे गए भारतीय छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा था। नवीन शेखरप्पा कर्टनाक के चलागेरी जिला स्थित चलागेरी के रहने वाले थे। अब कर्नाटक सरकार ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा  है कि छात्र के शव को भारत लाने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। 

कर्नाटक सरकार ने भी पुष्टि कर दी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि हावेरी जिला के छात्र नवीन शेखरप्पा का यूक्रेन में निधन हो गया। सीएम बसवराज बोम्मई ने उनके पिता से बात की है। नवीन के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नवीन के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के संबंध में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से वार्ता जारी है। 

राज्य आपदा प्रबंधन आयुक्त ने क्या कहा! 
इधर कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के आयुक्त मनोज राजन ने नवीन की मौत कैसे हुई इस बारे में जानकारी दी। मनोज राजन ने बताया कि घटना के समय नवीन खार्कीव स्थित एक स्टोर से कुछ खरीदने गए थे। थोड़ी देर बाद उनके दोस्त को एक अधिकारी का फोन आया जिसने बताया कि नवीन की मौत हो गई है। फिर उन्होंने परिवार को जानकारी दी। 

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
गौरतलब है कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यूक्रेन के खार्कीव में गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हम दुख के साथ ये खबर आपके साथ साझा कर रहे हैं। अरिंदम बागची ने कहा कि हम मृत छात्र के परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।