logo

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल : NDA प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना के पिता पर FIR; रेप और किडनैपिंग मामले में फंसे

REVANNA2.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में अब एनडीए प्रत्याश प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना पर भी केस दर्ज किया गया है। उन पर रेप और किडनैंपिंग का आरोप लगा है। मिली खबर के मुताबिक एचडी देवगौड़ा पर एक महिला के बेटे ने आरोप लगाये हैं। दर्ज प्राथिमिकी के अनुसार पीड़ित महिला के बेटे ने कहा है कि उसकी मां को रेवन्ना के कुछ लोगों ने 29 अप्रैल की रात को जबरन अपने साथ चलने कि लिए कहा। वे लोग उसकी मां को रेवन्ना के घर ले गये। इसके कुछ दिन बाद उनके यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल हुआ। बेटे ने बताया कि वो और उसकी मां ने प्रज्वल के घर पर 6 साल तक काम किया था। 3 साल पहले दोनों नौकरी छोड़ दी थी।

  प्रज्वल रेवन्ना को जेडीएस ने सस्पेंड किया 
बता दें कि सेक्स स्कैंडल के मामले में ही पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते और एचडी देवगौड़ा के बेटे प्रज्वल रेवन्ना को जेडीएस (जनता दल सेक्युलर) से सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद रेवन्ना के खिलाफ पार्टी ने ये कदम उठाया है। बताया गया है कि वायरल वीडियो में रेवन्ना महिलाओं को छेड़ते और उनको प्रताड़ित करते नजर आ रहे हैं। इस मामले की जांच होने तक रेवन्ना पार्टी से सस्पेंड रहेंगे। वहीं खबरें ये भी आ रही हैं कि वीडियो के वायरल होने के बाद रेवन्ना जर्मनी भाग गये हैं। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में रेवन्ना कर्नाटक की हसन लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार है। वे हसन सीट से ही सासंद भी हैं।

 

प्रज्वल पर ये आरोप लगे हैं 

इस पूरे मामले के केंद्र में रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला है। महिला का पति रेवन्ना के मिल्क डेयरी कारखाने में काम करता था। महिला ने आरोप लगाया है कि एक शादी समारोह में काम करने के लिए उसे 2019 में बुलाया गया था। तभी वो से रेवन्ना के घर में काम करती थी। कहा है कि रेवन्ना काम के दौरान अक्सर उसे बुला लेते थे। वे ऐसा तब करते थे, जब उनकी पत्नी भावना घर में नहीं होती थीं। कहा कि घर में 6 महिलाएं काम करती थीं। रेवन्ना के आने पर सभी डर जाती थीं। पुरुष नौकर उनको रेवन्ना से सावधान रहने के लिए कहते थे। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Sex ScandalPrajwal Rewannahd rewannakarnataka