logo

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल : पीड़िता के साथ HD रेवन्ना के घर पहुंची SIT, 700 महिलाओं ने आयोग को लिखा पत्र

HD04.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में आज एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना के घर पर दबिश दी। मिली खबर के मुताबिक एसआईटी की टीम पीड़िता महिला को भी साथ लेकर रेवन्ना के घर पहुंची है। बताया गया है कि पंचनामा के बाद पुलिस मौके पर ही पीड़िता का बयान दर्ज करने वाली है। पीड़िता महिला के साथ रेवन्ना की पत्नी भवानी समेत रेवन्ना के वकील और कुछ जेडीएस नेता मौजूद थे। वहीं इस मामले में पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए 700 महिलाओं ने महिला आयोग को पत्र लिखा है। इसमें प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है। बता दें कि सेक्स स्कैंडल मामले में इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विदेश भाग गये हैं प्रज्वव रेवन्ना 

गौरतलब है कि प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक की हसन लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं। पीएम मोदी खुद उनके लिए चुनावी लोकसभा कर चुके हैं। लेकिन रेवन्ना का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वे जर्मनी भाग गये और अब तक नहीं लौटे हैं। प्रज्वल रेवन्ना के बाद उनके पिता एचडी रेवन्ना का नाम भी इस सेक्स स्कैंडल में आया औऱ उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। 


एचडी रेवन्ना पर ये आरोप लगे हैं 

बता दें कि कल यानी 3 मई को सेक्स स्कैंडल मामले में एनडीए प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना पर भी केस दर्ज किया गया है। उन पर रेप और किडनैंपिंग का आरोप लगा है। मिली खबर के मुताबिक एचडी देवगौड़ा पर एक महिला के बेटे ने आरोप लगाये हैं। दर्ज प्राथिमिकी के अनुसार पीड़ित महिला के बेटे ने कहा है कि उसकी मां को रेवन्ना के कुछ लोगों ने 29 अप्रैल की रात को जबरन अपने साथ चलने कि लिए कहा। वे लोग उसकी मां को रेवन्ना के घर ले गये। इसके कुछ दिन बाद उनके यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल हुआ। बेटे ने बताया कि वो और उसकी मां ने प्रज्वल के घर पर 6 साल तक काम किया था। 3 साल पहले दोनों नौकरी छोड़ दी थी।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Sex ScandalPrajwal RevannaHD RevannaNDA Candidate