logo

ED की गिरफ्तारी और रिमांड को केजरीवाल ने दी चुनौती, हाईकोर्ट में कही ये बात

kejriwal3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली शराब नीति में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट का रुख किया है। केजरीवाल ने गिरफ्तारी को रिमांड को अवैध बताते हुए  हाईकोर्ट ने दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल के वकील ने ED की गिरफ्तारी और निचली अदालत के रिमांड के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। वकीलों ने कहा कि दोनों फैसले अवैध हैं। केजरीवाल रिहाई के हकदार हैं। हमने कोर्ट से 24 मार्च तक सुनवाई की मांग की है।

कल्पना मुर्मू सोरेन ने केजरीवाल की पत्नी से बात की

कल्पना मुर्मू सोरेन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन पर बात कर उनकी हिम्मत बढ़ाई है। इस बात की जानकारी खुद कल्पना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। उन्होंने कहा है कि अभी अरविंद केजरीवाल जी की धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल जी से बात कर उन्हें साहस देने का प्रयास किया। एक साथी के रूप में मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं।"

केजरीवाल की पत्नी ने पढ़ा संदेश 

इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने सीएम का उनकी जनता के नाम संदेश पढ़ा। सुनीता ने कहा " मैंने बहुत संघर्ष किया है, इस गिरफ्तारी से मैं हैरान नहीं हूं। भारत के भीतर और बाहर कई ताकतें हैं जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सतर्क रहना होगा, इन ताकतों को पहचानना होगा और उन्हें हराना होगा। दिल्ली में महिलाएं सोच रही होंगी कि केजरीवाल सलाखों के पीछे हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा करें। कोई जेल मुझे अंदर नहीं रख सकती, मैं बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा"।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86