डेस्क:
केरल के मलप्पुरम जिले(Malappuram district of Kerala) में 'टच ऑफ एमी'(Touch of Amy) नाम के एक रिंग ने अंगूठियों में जड़े जाने वाले हीरों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस रिंग पर 24,679 डायमंड लगाए गए हैं, जिसके कारण गिनीज बुक(Guinness Book) में इसका नाम शामिल हो गया। यह पहली बार नहीं है कि किसी हीरे की अंगूठी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड(World Record) बनाया है। इससे पहले भी साल 2020 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाले ज्वैलरी डिजाइनर हर्षित बंसल ने 12,638 हीरे जड़कर एक अंगूठी बनाई थी।
New record: Most diamonds in a ring - 24,697 by SWA Diamonds (India)
— Guinness World Records (@GWR) July 15, 2022
Read more about this incredible piece here ????https://t.co/HoQ6mLkVE6 pic.twitter.com/LyygES7evx
तैयार करने में कुल 90 दिन लगे
इस रिंग को डीडब्ल्यूए कंपनी ने बनाया है, जो कि भारत में हीरे की ज्वेलरी बनाने वाली लीडिंग कंपनी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से लाइफस्टाइल एक्सेसरी डिजाइन में पोस्ट ग्रेजुएट रिजिशा टीवी ने इसे डिजाइन किया है। इसे तैयार करने में कुल 90 दिनों का वक्त लगा है।इस अंगूठी का डिजाइन पिंक आयस्टर मशरूम से प्रेरित किया है। इस अंगूठी में शुरुआत में 12,638 हीरे लगाए गए थे। मगर फिनिशिंग और रीटच के बाद इसमें 24,679 हीरो के साथ पूरा किया गया। कंपनी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि यह उपलब्धि बेल्जियम के बजाय केरल में हासिल की गई है। बता दें कि हीरे की ज्वेलरी प्रोडक्शन के मामले में नंबर वन पर बेल्जियम है।

साल 2020 में हर्षित बंसल के नाम दर्ज था यह रिकॉर्ड
साल 2020 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाले ज्वैलरी डिजाइनर हर्षित बंसल ने 12,638 हीरे जड़कर एक अंगूठी बनाई थी। जिसके चलते उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ था।बंसल ने अंगूठी का नाम 'द मैरीगोल्ड' रखा था, क्योंकि उसकी डिजाइन गेंदे के फूल की तरह थी। अंगूठी का वजन 165 ग्राम है, जिसमें 38.08 कैरेट के हीरे जड़े गए थे। इसे तैयार करने में हर्षित को तीन साल का समय लगा था।
