logo

ओडिशा में 7 अक्टूबर को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ CM मांझी ने की बड़ी भागीदारी की अपील

ओडिशा में 7 अक्टूबर को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ CM मांझी ने की बड़ी भागीदारी की अपील

द फॉलोअप डेस्क 

Odisha News : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी (Chief Minister Mohan Charan Majhi) 7 अक्टूबर को, खोरधा में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में शामिल होंगे। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन-कल्याण (Public Welfare) और राष्ट्र-निर्माण (Nation Building) में सेवा और समर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के वर्चुअल मार्गदर्शन (Virtual Guidance) में, ‘विकसित भारत @2047’ का दृढ़ संकल्प लिया जायेगा और ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित कर पदयात्रा (Padyatra) की शुरुआत होगी।


सीएम मांझी ने की ये अपील 
मांझी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “मैं खोरधा के सभी जन-प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों और राष्ट्र के पुनरुत्थान के इस विज़न को पूरा करने में योगदान दें।“ बता दें कि इस कार्यक्रम की तैयारी कई माह पहले से हो रही थी और अब ये पूरी हो चुकी है। 


 

Tags - Odisha Khordha Viksit Seva Jyoti Odisha News Odisha News Update Odisha News।ive