logo

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले कोडरमा का CRPF जवान शहीद, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

crpf__.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में झारखंड का एक जवान शहीद हो गया है। 27 वर्षीय जवान सुजीत सिंह सीआरपीएफ में तैनात थे। वे कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि बीती रात जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सिकंदर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह ने देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। 
इस दुखद खबर के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया है। वहीं शहीद जवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज शाम उनके पैतृक गांव लाया जायेगा। स्थानीय प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। शहीद जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। 
 

Tags - national news national khabar national update jharkhand khabar jharkhand update koderma news