logo

लेडी डॉक्टर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, 2 बैचमेट्स के साथ कॉलेज ऑडिटोरियम में कर रही थी पार्टी

lady_doctor.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कानपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पासआउट डॉक्टर की चौथे मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतका का नाम दीक्षा कुमारी है। हादसे से पहले दीक्षा अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थी। पार्टी के बाद सभी छत पर गए। थोड़ी देर बाद छत से गिरने की आवाज आई। भाग कर सभी नीचे पहुंचे तो देखा कि दीक्षा की मौत हो चुकी थी। दीक्षा के परिजनों ने घसीटकर हत्या करने का आऱोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


जिस जगह बैठी थी, वह कमजोर थी- फोरेंसिक टीम 
घटना की सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची और जांच-पड़ताल की। साथी डॉक्टरों का कहना है- दीक्षा तिवारी छत पर जिस जगह बैठी थी, वह कमजोर थी। जिसके टूटने से वो नीचे गिर गई। हालांकि, महिला डॉक्टर के भाई ने कहा- छत पर रगड़ के निशान हैं। उसे छत से फेंका गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। फिलहाल, पुलिस ने 2 साथी डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। साथ ही CCTV चेक कर रही है।


2024 सेशन में दीक्षा ने पूरी की MBBS की पढ़ाई  
दीक्षा तिवारी (26) बरेली की रहने वाली थी। 2024 सेशन में ही उसने MBBS की पढ़ाई पूरी की। 25 जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज में जॉइनिंग लेनी थी। दीक्षा कानपुर के स्वरूप नगर में किराए पर रहती थी। उनके पिता प्रदीप तिवारी का बरेली में प्रिंटिंग प्रेस का काम है। परिवार के लोग हत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


सभी तथ्यों की जांच कर रही पुलिस
मामले में डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। अभी तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच में जो भी निकल कर आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के दौरान दीक्षा के साथ मौजूद दोनों दोस्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


 

Tags - KanpurKanpur newsMBBS Doctor