logo

दिल्ली के लिए रवाना हुए लालू प्रसाद, कहा- नरेंद्र मोदी की विदाई की तैयारी करानी है

lalu_airport.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजद सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली के रवाना हो गए है। लेकिन उन्होंने कहा है कि वो विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए वो जरूर जाएंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले लालू ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि मैं अभी चेकअप के लिए दिल्ली जा रहा हूं। उसके बाद मैं पटना आऊंगा। फिर विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाऊंगा। वहां जाकर मोदी की विदाई की तैयारी करानी है। दरअसल, सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू यादव जब भारत लौटे थे तब भी वे कई सप्ताह तक दिल्ली में रुके हुए थे।  हालंकि कुछ सप्ताह से लालू पटना में थे और 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए थे।


स्थापना दिवस पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे थे
वहीं राजद की 27वीं स्थापना दिवस पर लालू  केंद्र सरकार पर जमकर बरसे थे। उन्होंने भष्ट्राचार, महंगाई से लेकर सीबीआई कार्रवाई तक बात की थी। इस दौरान तेजस्वी यादव पर सीबीआई की तरफ से दायर चार्जशीट के बाद लालू ने पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि तोहार का हाल होई? नरेंद्र मोदी सोच ल। हम लोग फूल माला बेचकर जी लेंगे। मुकदमा,मुकदमा मुकदमा करो। सिर्फ यही हो रहा है। 2024 में उखाड़ फेकेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N