logo

लंगूर की ड्यूटी थी कि लोगों को बंदरों से बचाएगा, उसी ने एक यात्री का कान काट लिया

langur1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तरप्रदेश के बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन में ड्यूटी से लौट रहे एक युवक का लंगूर ने कान काट लिया। कान काटने के बाद लंगूर वहां से भाग गया। लंगूर के हमले में लहुलुहान हुए पीड़ित यात्री को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज शुरू किया गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि स्टेशन पर बंदरों का आतंक रहता है। वे आए दिन यात्रियों पर हमला करते रहते थे। इसी वजह से इज्जत नगर रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले किराए पर लंगूर मंगाए थे लेकिन उनका दांव उलटा पड़ गया। 


स्टेशन की विंडो से टिकट खरीद रहा था पीड़ित

बरेली ग्रामीण इलाके में रहने वाले रामवृक्ष किसी काम से शहर आए थे। काम खत्म करके अपने घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। वे रेलवे स्टेशन की विंडो से टिकट खरीद रहे थे, तभी अचानक से लंगूर ने इन पर हमला कर दिया।इससे पहले वो कुछ समझ पाते या संभल पाते लंगूर ने उनका कान काट लिया और वहां से भाग निकला। 


ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था पीड़ित
पीड़ित के शोर सुनने के बाद जमा हुए यात्रियों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उनको छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि पीड़ित रामवृक्ष बरेली के एक स्कूल में चौकीदारी और माली का काम करते हैं। ड्यूटी पूरी करके वह घर लौट रहे थे। तभी स्टेशन पर लंगूर ने उन पर हमला कर दिया।

Tags - UP newsBareilly Izzat Nagar Railway Station