logo

लोकसभा चुनाव :  10 राज्यों में शाम 5 बजे तक 62.31% वोटिंग, प बंगाल टॉप पर 

voting13.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

देश में हुए चौथे चरण के लोकसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 62.31% वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग हुई है। राज्यों में कितने फीसदी वोटिंग हुई, इसके भी आंकड़े सामने आ चुके हैं। इसमें प बंगाल में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। खबर लिखे जाने तक यहां 75.66 वोटिंग हुई है। हालांकि कई राज्यों में खबर लिखे जाने तक वोटिंग जारी है। 

राज्यों में 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

प बंगाल - 75.66 फीसदी 
आंध्र प्रदेश- 68.09 फीसदी
बिहार- 54.14 फीसदी
जम्मू एवं कश्मीर- 35.75 फीसदी
झारखंड - 63.14 प्रतिशत
मध्य प्रदेश - 68.01 फीसदी
महाराष्ट्र - 52.49 फीसदी
ओडिशा - 62.96 फीसदी  
तेलंगाना - 61.16 फीसदी 
उत्तर प्रदेश - 56.35 फीसदी

टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में चुनावी गहमा-गहमी के बीच एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या हो गयी है। आरोप है कि कल देर रात, जब वे अपने घर के लिए लौट रहे थे, तो हमलावरों ने उन पर बम फेंककर हमला किया। इससे वे बुरी तरह घायल हो गये। मिली खबर के मुताबिक आज तड़के टीएमसी कार्यकर्ता ने दम तोड़ दिया। घटना प बंगाल के बोलपुर के केतुग्राम में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि बीती रात उन पर देसी बम फेंक कर हमला किया गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Lok Sabha Election 2024PercentElection Commissionnational news