logo

TMC सांसद के खिलाफ लुक आउट नोटिस, घर पर छापामारी के लिए गई ED टीम पर हुआ था हमला

TMC11.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
TMC सांसद शाहजहां शेख के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि सांसद शेख पर राशन घोटाला के आरोप लगे हैं। इसी मामले की जांच के लिए सांसद शेख के आवास पर ED की टीम शुक्रवार, 5 जनवरी को पहुंची थी। इस दौरान ED टीम पर लगभग 300 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था। सांसद शेख इन दिनों फरार चल रहे हैं। शुक्रवार को TMC सासंद के 24 परगना स्थित आवास पर ED रेड करने पहुंची थी। टीम पर रास्ते में ही हमला किया गया था और इसमें ED के कई अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ इतनी उग्र थी कि उनकी जान भी ली जा सकती थी। 

ED की शिकायत पर केस दर्ज हुआ 

गौरतलब है कि बंगाल में हुए राशन घोटाला मामले में TMC सासंद शेख के खिलाफ कुछ महीने पहले मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा ED की शिकायत पर दर्ज हुआ है। बहरहाल, सांसद शेख के खिलाफ लुकआउट नोटिस का पत्र एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ बीएसएफ के तमाम यूनिट को भी भेजा गया है। ताकि सांसद शेख देश छोड़कर नहीं भाग सकें। मिली खबर में बताया गया है कि सांसद शेख मामला दर्ज होने के कुछ दिनों बाद से फरार चल रहे हैं। 

क्या हुआ था शुक्रवार को 

ED की टीम शुक्रवार यानी 5 जनवरी को सुबह कोलकाता और उससे लगे जिले उत्तर 24 परगना में कुल 12 जगहों पर तलाशी करने पहुंची। इसी क्रम में उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल नेता व ब्लाक अध्यक्ष शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी करने पहुंची ED की टीम पर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। अधिकारी की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। मीडिया कर्मियों के फोन छीन लिए गए। जान से मारने की धमकी दी गई। डरा-धमकाकर पासवर्ड पूछे गए। इस घटना में कई ED अधिकारी जख्मी हो गए। कइयों के सिर फट गए हैं। इनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।