logo

आशिक ने प्रेमिका को मारा, लड़की की मां ने आरोपी की हत्या कर दी

dead_body30.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कर्नाटक के बेंगलुरु से डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं अपने बेटी को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई मां ने आरोपी  की हत्या कर दी। इन दो हत्यों के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम सुरेश और अनुषा बताया जा रहा है। वहीं आरोपी मां का नाम गीता है। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


रिश्ता खत्म चाहती थी अनुषा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश और अनुषा एक साथ काम करते थे और दोनों रिलेशनशिप में थे। सुरेश पहले से शादीशुदा था इसलिए अनुषा इस रिश्ते को खत्म करना चाहती थी। वहीं सुरेश अनुषा के साथ रहना चाहता था। जिसके बाद उसको मनाने के लिए अनुषा को शिव मंदिर पार्क में मिलने के लिए बुलाया। अनुषा के साथ उसकी मां गीता भी पार्क में आई हुई थी। सुरेश ने अनुषा को साथ रहने के लिए काफी मनाया लेकिन उसने साफ मना कर दिया। उसके इनकार से सुरेश गुस्से में आ गया और उसने चाकू निकालकर अनुषा पर हमला कर दिया। चाकू के ताबड़तोड़ वार से अनुषा की मौके पर ही मौत हो गई। अनुषा की मां ने पहले तो सुरेश को रोकने की कोशिश की लेकिन सुरेश नहीं रुका तो उसने सीमेंट की ईंट उठाकर सुरेश के सिर पर मार दी। सिर पर ईंट लगने से वह वहीं गिर गया और मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई।


मामले में दर्ज किए गए 2 एफआईआर
पुलिस ने बताया कि मामले में 2 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। एक अनुषा की हत्या के लिए सुरेश के खिलाफ और दूसरी सुरेश की हत्या के लिए अनुषा की मां गीता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। अनुषा की मां गीता से पुलिस पूछताछ कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - karnataka newsCrime Crime newsMurder newsdouble murder