गाजियाबाद:
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी ने शादी करने से इंकार किया तो प्रेमिका ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को 24 घंटे तक फ्लैट में ही रखा। उसके बाद इसे ठिकाने लगाने की तैयारियों में जुट लई। लेकिन इसी सब के बीच वो पुलिस (Uttar Pradesh Police) के हाथ लग गई।
24 घंटे तक लाश घर पर ही रखा
प्रेमी का नाम फिरोज है वहीं प्रेमिका का नाम प्रीति है। दोनों 4 साल से लिव इन में रह रहे थे। शनिवार रात दोनों में शादी को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि प्रीति ने फिरोज की गर्दन उस्तरे से काट दी। हत्या के 24 घंटे तक लाश को अपने घर पर ही रखा। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने रविवार दोपहर मार्केट से एक बड़ा ट्राली सूटकेस खरीदा। इसमें लाश रखने के बाद गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की तरफ जाने की तैयारी में थी।

पुलिस को देख हड़बड़ाई प्रीति
रविवार रात करीब 3.30 बजे अपने फ्लैट के नीचे ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी अचानक पुलिस पहुंच गई। प्रीति घबरा गई। सूटकेस हाथ से छूट गया। पुलिस ये सब देखकर प्रीति के पास आई। उसकी हड़बड़ाई देखकर पुलिस को शक हुआ। सूटकेस खुलवाने पर अंदर से लाश मिली। इस तरह से पूरे मामले से पर्दा उठ सका।
गुस्सा आया तो कर दी हत्या
प्रीति ने पुलिस के दिए बयान में कहा है कि मैं लिव इन में ज्यादा दिन रहना नहीं चाहती थी। मैं फिरोज को बार-बार शादी के लिए कह रही थी। जिसके बाद शनिवार को हम दोनों के बीच झगड़ा हुआ। फिरोज ने मुझसे कहा कि तू चालू औरत है। तू अपने पति की नहीं हुई तो मेरी क्या होगी। इसी बात पर मुझे गुस्सा आ गया। घर के अंदर उस्तरे फिरोज का गला काट दिया।"

पुलिस ने प्रीति को ऑटो पर पकड़ा
पुलिस ने बताया कि ऑटो से जिस लड़की को पकड़ा गया, उसका नाम प्रीति है। उसकी शादी दीपक यादव से हुई थी। मगर विवाद के बाद प्रीति ने अपने पति को छोड़ दिया। करीब 4 साल से प्रीति फिरोज के साथ लिव-इन में रह रही थी। फिरोज संभल का रहने वाला है।