logo

बिहार BJP के दिग्गज नेताओं का दावा, राज्य में हो सकती है महाराष्ट्र जैसी स्थिति,जदयू में होगी बड़ी टूट 

nitish_bjp.jpg

द फॉलोअप डेस्क
महाराष्ट्र में एनसीपी में टूट के बाद देश की सियासत गरमा गई है। इसी बीच बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा है कि जदयू में बड़ी टूट होगी। सम्राट चौधरी ने कहा है कि NCP में टूट के बाद अब जदयू और कांग्रेस की बारी है। वहीं सुशील मोदी ने कहा है कि हमने नीतीश कुमार को 17 सालों तक ढ़ोया है। नीतीश ने कभी भी अपने सांसदों को मिलने का समय नहीं दिया था। सभी साल भर इंतजार करते रह जाते थे। अब अचानक प्रत्येक विधायकों और सांसदों को समय दे रहे हैं। एक-एक कर मुलाकात कर रहे हैं।

 
सुशासन से कुशासन की सरकार बनी
सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू के विधायकों का भरोसा नीतीश कुमार पर कम हो गया है। अब उनके विधायक तय करेंगे कि उनको क्या करना है। NCP में टूट के बाद अब जदयू और कांग्रेस की बारी है। जिस तरीके के बिहार में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता समाप्त हुई है। उनकी सरकार सुशासन से कुशासन की सरकार बनी है। इससे साफ दिखता है कि नीतीश कुमार अब बिहार की राजनीति में फैक्टर नहीं हैं। उनहोंने यह भी कहा है कि जदयू के कई मंत्री हमारे संपर्क में हैं। 


जदयू में बड़ी टूट होगी भगदड़ की स्थिति बनेगी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार के बाद जदयू का कोई अस्तित्व नहीं है। बिहार में महाराष्ट्र जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए नीतीश कुमार अपने विधायकों और सांसदों से एक-एक कर मिल रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि जदयू में बड़ी टूट होगी और पार्टी में भगदड़ की स्थिति बनेगी। जेडीयू के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। जेडीयू को राहुल गांधी स्वीकार नहीं वहीं बीजेपी को नीतीश कुमार स्वीकार नहीं है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N