logo

दिल्ली के रामलीला मैदान में लगा मैं भी हेमंत सोरेन का नारा 

hemant_nara.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 इंडिया गठबंधन की महारैली के दौरान मैं भी हेमंत सोरेन का नारा लगा। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन की महारैली है। इस रैली में विपक्षी गुट की 27 पार्टियां शामिल हुई है। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन भी रैली भी मौजूद हैं। मंच पर कल्पना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ बैठी हैं।


हम अपनी बहनों की लड़ाई में साथ- उद्धव ठाकरे 
मंच पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों की पत्नियां आज मंच पर आई हैं। हम अपनी बहनों की लड़ाई में भाई बनकर इनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। बीजेपी को लग रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं।


AAP की रैली में कौन-कौन?
आम आदमी पार्टी की रैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, पंजाब के मुख्यमंत्री व AAP नेता भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, शरद पवार, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, सीताराम येचुरी, डी राजा, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और चंपई सोरेन शामिल हो रहे हैं। इस रैली का मुद्दा केजरीवाल की गिरफ्तारी और मकसद विपक्षी गठबंधन की एकजुटता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Hamant sorenramlela maidanINDIA alliance