logo

'निःसंतान महिला को गर्भवती बनाओ, लाखों का इनाम पाओ', बिहार में ऐसा साइबर फ्रॉड भी

arrest25.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार से अनोखा ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के नाम पर लोगों से ठगी की जाती थी। आरोप है कि ठग ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब एजेंसी चलाते थे। इसमें लोगों को नि:संतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के बदले लाखों रुपये का इनाम पाने का मौका देकर फंसाया जाता था। पुलिस ने आरोपी गैंग के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नालंदा जिले के रहने वाले हैं।


ऐसे करते थे ठगी
डीएसपी सह साइबर थाना प्रभारी कल्याण आनंद ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब (बेबी बर्थ सर्विस) के नाम पर ये लोग भोले-भाले लोगों से ठगी करते थे। मोबाइल फोन के द्वारा संपर्क कर बताता था कि जिन महिलाओं को बच्चे नहीं होते है उन महिलाओं को प्रेग्नेंट करना है और इसके बदले में आपको पैसे दिए जायेंगे। अगर महिलाएं प्रेग्नेंट हो गई तो 13 लाख रुपया देने का झूठा वादा करते थे। अगर प्रेग्नेंट नहीं हुई तो पांच लाख रुपए देने का झूठा वादा किया जाता था। जब कोई इस काम के लिए तैयार हो जाता था तो उससे सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपया लिया जाता था फिर उससे सिक्यूरिटी फीस के नाम पर पांच हजार से लेकर बीस हजार तक ठगी कर ली जाती थी।


इनको किया गया गिरफ्तार
 पुलिस ने नवादा के गुरमा गांव स्थित ईंट के बने बोरिंग घर के पास छापेमारी की गई। जिसमें मुफस्सिल थाना के गरमा गांव के शत्रुधन कुमार 20 वर्ष, राजेश कुमार 32 वर्ष, प्रभात कुमार 30 वर्ष, कविन्द्र प्रसाद कुमार 42 वर्ष, गोपाल दास 22 वर्ष, अनिल कुमार 24 वर्ष, अजय कुमार 24 वर्ष के साथ लक्ष्मण कुमार 19 वर्ष सहित आठ साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, प्रिंटर मशीन, सिम, डाटा एवं अन्य कागजात बरामद किया गया।