logo

बॉम्बे पुराना हो गया, आपको हैदराबाद शिफ्ट होना होगा; रणबीर कपूर के सामने किसने कह दी ऐसी बात

सदहतग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' के मेकर्स ने हाल ही में हैदराबाद में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा था, जिसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ साउथ स्टार महेश बाबू और फिल्ममेकर एसएस राजमौली शामिल हुए थे। इस इवेंट में तेलंगाना के श्रम एवं रोजगार मंत्री मल्ला रेड्डी ने भाषण दिया और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। मल्ला रेड्डी ने कहा कि अगले पांच सालों में तेलुगु लोग भारत,बॉलीवुड यहां तक की हॉलीवुड पर भी राज करेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर भी अगले साल हैदराबाद शिफ्ट हो जाएंगे। मंत्री के इस भाषण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि मल्ला रेड्डी स्टेज पर खड़े होकर पूरे जोश में अपनी बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा,"रणबीर जी, मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं, आने वाले पांच सालों में, हमारे तेलुगू लोग पूरी तरह से भारत, बॉलीवुड और हॉलीवुड पर राज करेगें। आप भी एक साल में हैदराबाद शिफ्ट हो जाओगे। आप कहोगे कि बॉम्बे पुराना हो गया है, बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम है। भारत में बस एक ही शहर है और वो है हैदराबाद।"


लोग दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन 
इस वीडियो के बाद से नॉर्थ और साउथ वाली बहस एक बार फिर शुरू हो गई है। कहां की फिल्में अच्छी होती हैं, कहां की फिल्में पैसे कमाती हैं, ये तुलना वापस से चालू हो चुकी है। इस वीडियो के ऊपर सोशल मीडिया में कई तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि रणबीर को ये बात ठीक नहीं लगी। इसलिए वो वहां सिर पर हाथ रखकर बैठे थे। ये भी कहा जा रहा है कि बेशक रणबीर अच्छे एक्टर हैं। मगर शायद रणबीर की अभी वो पर्सनैलिटी नहीं बनी है, जिसके सामने लोग अनाप-शनाप बोलने से घबराएं। उन्हें ये डर रहे कि उन्हें जवाब मिल सकता है। अगर वहां सलमान खान या शाहरुख खान खड़े होते, तो शायद ही माला रेड्डी इस तरह की बात कर पाते। क्योंकि वो लोग पिछले 35 साल से बॉम्बे में ही काम कर रहे हैं।  


'एनिमल' में नजर आएंगे ये सितारे
बता दें कि 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा बाॅबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होगी।