logo

ममता बनर्जी की TMC टूटी! 58 विधायकों ने स्पीकर को सौंपा संयुक्त पत्र; ऋतब्रत बनर्जी को बताया विधायक दल का नेता 

BENGAAL021.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के भीतर राजनीतिक संकट बुधवार को और पार्टी में टूट की खबर है। बताया गया है कि TMC से निकाले जाने के एक दिन बाद, बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी विधानसभा पहुंचे और स्पीकर को एक संयुक्त पत्र सौंपा। इस पत्र पर 58 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं, जिसमें उन्होंने विपक्ष के नेता के तौर पर ऋतब्रत के नाम का प्रस्ताव रखा है। विधानसभा अधिकारियों के सामने अपना दावा पेश करते समय उनके साथ अरूप रॉय, शिउली साहा और अखरुज्जमां सहित कई विधायक मौजूद थे। ये बागी विधायक खुद को "असली" तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधि बता रहे हैं और अब मांग कर रहे हैं कि ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया जाए।

जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता बनाया

एक अन्य खबर के अनुसार, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC में फूट पड़ गई है। जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता बनाया गया है। वहीं अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है। दूसरी ओऱ, बागी गुट ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को ही पार्टी अध्यक्ष बताया है। लेकिन अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को मानने से मना कर दिया है। बता दें कि सोमवार को अभिषेक बनर्जी के लेटर हेड पर स्पीकर को भेजे गए पत्र में शोभनदेव को नेता विपक्ष बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके फिर से नया विवाद शुरू हो गया और विधायक संदीपन साहा व ऋतब्रत बनर्जी ने शिकायत की कि इस प्रस्ताव पर उनके हस्ताक्षर नकली हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद ममता बनर्ज ने दोनों विधायकों को पार्टी से बाहर कर दिया था। 


ममता बनर्जी की TMC के पास सिर्फ़ 20 MLA?

अगर ऋतब्रत बनर्जी के बताए नंबर सही हैं, तो इससे विधानसभा के राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव दिखेगा, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सिर्फ़ 20 विधायकों का सपोर्ट बचेगा। हालांकि, इन दावों की अलग से पुष्टि नहीं किया गयी है, और तृणमूल कांग्रेस ने अब तक कोई अधिकारिक जवाब नहीं दिया है।

Tags - Mamata Banerjee TMC Joint Letter  Speaker Ritabrata Banerjee