logo

ममता बनर्जी हुईं चोटिल, कोहरा और बारिश की जद में आयी सीएम की कार; क्या कहा चिकित्सक ने 

mamta4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

प बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) चोटिल हो गयी हैं। उनको सिर में चोट लगी है। मिली खबरों के मुताबिक उनको हल्की चोट लगी है और चिकित्सकों ने इसे गंभीर चोट नहीं बताया है। बता दें कि ममता बनर्जी वर्धमान जिले में एक जनसभा को संबोधित करने गयी थीं। वापसी के दौरान उनकी कार बारिश और घने कोहरे की जद में आ गयी। इस काऱण चालक ने अचानक से ब्रेक लगाई और इससे सीएम को सिर में चोट लगी। बताया जाता है कि सीएम के काफिले के बीच एक और कार आ गयी। इससे साइड लेने के क्रम में चालक ने अचानक ब्रेक लगाई और कार में बैठी सीएम को चोट लग गयी। 

हेलीकॉप्टर से लौटना था ममता को 

वर्धमान में जनसभा कर सीएम ममता बनर्जी को हेलीकॉप्टर से वापस लौटना था। लेकिन बारिश और कोहरे के कारण वे सड़क मार्ग से लौट रही थीं। चिकित्सकों ने कहा है कि रास्ते में उनको हल्की चोट लगी है। इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है। मिली खबरों के मुताबिक सीएम के निवास पर उनके शुभचिंतकों की भीड़ लगी हुई है। 

पहले भी चोटिल हो चुकी हैं ममता 

बता दें कि इससे पहले 2023 के जून महीने में भी ममता बनर्जी को चोट लगी थी। उस समय उनको घुटने और कूल्हे की हड्डी में चोट लगी थी। ये चोट भी उनको सफर के दौरान लगी थी। उस समय दर्द के कारण उनके हेलीकॉप्टर की सिलीगुड़ी में आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी थी। इसके बाद उनको एसएसकेएम अस्पताल में एडमिट करना पड़ा था।