logo

ममता ने बदले सुर, कहा- नीतीश के बिना भी बना रहेगा इंडी गठबंधन; तेजस्वी को लेकर दिया ये बयान 

mamta5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 


प बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा के बाद सीएम ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है नीतीश अगर BJP का समर्थन लेते हैं, तो भी इंडी गठबंधन बना रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वे इसका स्वागत करेंगी। कहा, तेजस्वी बिहार को सही रास्ते पर ले जा सकते हैं। नीतीश कुमार के इंडी गठबंधन में रहते हुए ये संभव नहीं दिखाई दे रहा था। बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस बात की जोरशोर से चर्चा है कि नीतीश इस्तीफा देकर BJP के समर्थन से बिहार में नई सरकार बना सकते हैं। 


क्या कहा ममता ने 

बदलते समीकरण पर ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम पद को लेकर नीतीश कुमार का स्टैंड कभी साफ नहीं रहा। इंडी गठबंधन की बैठकों में उन्होंने पीएम पद को लेकर चुप्पी साधे रखी। उनके समर्थक उनके नाम का प्रस्ताव करते रहे। लेकिन इस बारे में फैसला लेने का अंतिम अधिकार कांग्रेस पार्टी को मिलना चाहिये। क्योंकि गठबंधन में वो सबसे बड़ी पार्टी है। साथ ही कहा कि BJP का ऑपरेशन लोटस बंद नहीं हुआ है। जहां भी उनकी सरकार नहीं है, वहां उनके लोग ऐसी स्तिथियों को तैयार करने में लगे रहते हैं। नीतीश का झुकाव पहले से BJP की ओर रहा। ऐसे में ये बहुत चौंकाने वाला नहीं है कि वे BJP के साथ फिर जायें। 

अकेले चुनाव लड़ने पर क्या कहा 

गौरतलब है कि 24 जनवरी को प बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने एलान किया है कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। एकला चलो के उनके इस फैसले से सवाल उठने लगा है कि इंडिया गठनबंधन का अस्तित्व अब रहेगा या ये टूट जायेगा। ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कहते हुए प्रेस के सामने अपना दुख भी शेयर किया। ममता ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी बंगाल पहुंचने वाले हैं। लेकिन इस बात उनको औपचारिकता या शिष्टाचारवश भी जानकारी नहीं दी गयी। ममता के इस बयान के दो दिन बीत जाने के बाद भी राहुल गांधी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।