द फॉलोअप डेस्कः
तेलंगाना के निजामाबाद जिले में ट्रैफिक सिग्नल पर कारों की सफाई कर पैसे कमाने वाले युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कथित तौर पर चार पहिया वाहन सवार एक सरकारी अधिकारी ने मृतक को बहस के दौरान लात मार दी, जिसके चलते वह एक ट्रक के नीचे आ गया और उसकी जान चली गई।

गाड़ी से उतरकर अधिकारी ने लात मारी
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक ने मना करने के बावजूद आर्मूर इलाके में एक ट्रैफिक जंक्शन पर एक अधिकारी के कार की खिड़की के शीशे साफ किये थे, जिसके बाद दोनों बीच बहस होने लगी और फिर गुस्से में अधिकारी ने कार से उतरकर युवक के लात मार दी और वह पीछे से आ रही एक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया।

मामला थाने में दर्ज हुआ
फिलहाल, पीड़ित के रिश्तेदारों की शिकायत के आधार पर ट्रक चला रहे व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।