द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस के सीनियर लीडर मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) की बेटी सुरन्या अय्यर (Suranya Iyer) ने 3 दिनों व्रत रखकर अयोध्या में बने राम मंदिर का विरोध किया है। सुरन्या ने सोशल मीडिया पर राम मंदिर के खिलाफ कई पोस्ट किये हैं। इन सब बातों को संज्ञान में लेते हुए सुरन्या के अपार्टमेंट की वेलफेयर सोसायटी ने एक्शन लिया है। सोसायटी ने उनको नोटिस जारी करते हुए कहा कि वे अपना फ्लैट खाली कर दें। बता दें कि सुरन्या अय्यर दिल्ली के जंगपुरा इलाके में एक आपर्टमेंट में रहती है। मिली खबर के मुताबिक सुरन्या को गत 27 जनवरी को सोसायटी की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

क्या कहा वेलफेयर सोसायटी ने
सुरन्या के व्रत और सोशल मीडिया पोस्ट की आलोचना करते हुए वेलफेयर सोसायटी ने कहा है कि एक शिक्षित आदमी का राम मंदिर को लेकर इस तरह से विचार रखना शोभनीय नहीं है। कहा कि हम सुरन्या से सामाजिक और सोसायटी सौहार्द की दिशा में पहल करने की उम्मीद करते हैं। क्योंकि वे देश के एक सम्मानित नागरिक और नेता की बेटी हैं। लेकिन सुरन्या ने इन सब बातों की परवाह न करते हुए राम मंदिर के खिलाफ स्टैंड लिया। इससे बिल्डिंग की सोसायटी का सौहार्द खऱाब हुआ है। उनको अपने फ्लैट में अब नहीं रहना चाहिये। कहा, सोसायटी ने बहुत सोच समझकर ये निर्णय लिया है। कहा कि सुरन्या के पोस्ट और वक्तव्य नफरफ फैलाने वाले हैं।

कांग्रेस ने ठुकरा दिया था आमंत्रण
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में जाने के आमंत्रण को ठुकरा दिया था और इस आयोजन का राजनीति से प्रेरित बताया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी को राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आमंतत्रण मिला था। लेकिन पार्टी की ओर से समारोह से दरी बना ली गयी। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, सपा के अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और मायावती देश की प्रमुख वाम पाटियों ने भी समारोह में हिस्सा नहीं लिया।
