logo

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला,10 पुलिसकर्मी शहीद

naksali.jpg

द फॉलोअप डेस्क
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा इलाके में IED ब्लास्ट में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार जवान बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया। सभी जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट के थे।  पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होनी की बात भी सामने आई है। इसी मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने वाहन पर बम फेंका था। इस मामले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से बात की है। शाह ने उन्हें हरसंभव आश्वासन का भरोसा दिया है।

समाचार बेहद दुखद

सीएम भूपेश बाघेल ने मामले को लेकर ट्वीट किया है कि दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान और एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT