logo

क्राइम : अवैध-संबंध की आ' ग में विवाहिता ने उजाड़ा अपना सुहाग, देवर के साथ पति को बे' रहमी से मा' र डाला

a1615.jpg

सतना: 

विवाहिता को देवर से प्यार हो गया। अवैध संबंधों की आग में विवाहिता ने अपना बसा-बसाया घर उजडा़ लिया। उसने देवर के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। जब पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया तो ना केवल परिवार बल्कि पूरे गांव के लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया। अवैध संबंधों की खातिर हत्या का ये मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले का है। 

विवाहिता गायत्री देवी ने की पति की हत्या
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विवाहिता गायत्री ने अपने देवर धीरज के साथ मिलकर पति राजोल की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गायत्री ने पति के हाथ पकड़े और देवर ने रस्सियों से उसका गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद विवाहिता भागी नहीं बल्कि पति के शव के पास ही बैठी रही। देवर फरार था लेकिन उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने ये भी बताया कि गायत्री बीते 3 महीने से पति की हत्या का पालना बना रही थी लेकिन कामयाब नहीं हो पा रही थी। 

पुलिस ने हत्याकांड से ऐसे उठाया है पर्दा
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कि प्रयास कर रहे थे लेकिन घटनास्थल पर या लेकिन घटनास्थल पर मिली रस्सी और टूटी हुई चूड़ियों ने पुलिस को वो सुराग दे दिया जिसकी उन्हें तलाश थी। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो देवर धीरज झाड़ियों के बीच बनी झोंपड़ी में छिपा हुआ मिला। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी टूट गये और सारा घटनाक्रम पुलिस के सामने बयां कर दिया। पूरा मामला जानकर पुलिस की चौंक गई। 

पांच साल पहले राजोल से हुई थी शादी
गायत्री ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी राजोल से हुई थी। शादी के 1 साल तक तो सब ठीक रहा लेकिन इसके बाद उसके अवैध संबंध देवर धीरज के साथ बन गये। देवर और भाभी के बीच अवैध संबंधों का सिलसिला चलता रहा लेकिन एक दिन घरवालों को इसकी भनक लग गई।

घरवालों ने विरोध जताया। राजोल ने भी गायत्री को कोई बार समझाया लेकिन इश्क में अंधे देवर-भाभी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। अवैध-संबंध के रास्ते में राजोल को रोड़ा बनते देख गायत्री ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 3 महीने पहले भी गायत्री ने राजोल को कीटनाशक मिला हुआ दूध पीने को दिया लेकिन दुर्गंध की वजह से राजोल ने उसे नहीं पीया। आखिरकार, गुरुवार को देवर-भाभी ने राजोल की जान ले ही ली।