जबलपुर:
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई। घटना सोमवार की है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि तीन मंजिला बिल्डिंग मिनटों में जलकर खाक हो गया। घटना में 10 लोगों की मौत होने की खबर है वहीं 13 लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड (fire brigade) की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी।घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।
दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 1, 2022
राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी।घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।
दोपहर करीब पौने तीन बजे की घटना
घटना सोमवार दोपहर करीब पौने तीन बजे की है। जबलपुर के शिवनगर में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के एंट्रेस पॉइंट शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। हादसे में 4 अस्पताल के स्टाफ की मरने की खबर हैं। वहीं बाकी मृतकों का अभी पता नहीं चल पाया है।

घायलों को दूसरे अस्पताल में कराया गया शिफ्ट
आग अस्पताल के एंट्रेस पॉइंट पर लगी है। ऐसे में कोई भी अस्पताल के बाहर नहीं जा पाया। पुलिस का कहना है कि सबसे ज्यादा दूसरे फ्लोर पर मौजूद लोगों की मौत हुई है। घायलों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद मरीजों को बचाने के लिए कुछ लोग अंदर गए जो बाहर नहीं निकल सके।