logo

UP Election : धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा की तानाशाही से यूपी को कराना होगा मुक्त: मायावती

mayawati1.jpg

अलीगढ़:

विधान सभा  चुनाव कई राज्यों में होने जा रहे हैं। लेकिन चर्चा सबसे अधिक यूपी की हो रही है। इसकी वजह भी है। कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। भाजपा के अलावा सपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस भी लगातार सक्रिय है। लेकिन बसपा की इंट्री इधर कुछ दिनों से हुई है। इसपर भाजपा से अंदरूनी गठबंधन का आरोप विपक्ष लगाता रहा है। लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती के एक बयान की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने यूपी को भाजपा की तानाशाही से मुक्त कराने की बात कही है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती रविवार को नुमाइश मैदान अलीगढ़ में जनसभा कर रही थीं। जिसमें उन्होंने भाजपा को घेरने की कोशिश की है। कहा कि भाजपा धर्म और जाति की राजनीति कर रही है। उसकी तानाशाही से यूपी को मुक्त कराना है। अलीगढ़ मंडल का नाम लेकर कहा कि भाजपा और सपा दोनों दल मुसलमानों में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

मायावती ने भाजपा, कांग्रेस व सपा पर कई हमले किए। कहा कि प्रदेश में धर्म के नाम पर तनाव और नफरत फैलाई जा रही है। बसपा की सरकार आएगी तभी अमन चैन कायम होगा। सभी धर्मों वर्गों के लोगों का विकास का उत्थान होगा, अन्याय अपराध भ्रष्टाचार खत्म किया जा सकेगा। ‌