logo

BJP के गढ़ बड़वानी से चुनाव हार गये मंत्री प्रेम सिंह पटेल

जीासेगलु.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बड़वानी से चुनाव लड़े भाजपा विधायक सह मंत्री प्रेम सिंह पटेल हार गये हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजन मंडलोंई ने उनको हराकर अपनी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी लगभग 13765 मतों से वह जीत गये हैं। बता दें कि प्रेम सिंह पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बड़वानी विधानसभा सीट से पांच बार (2013 छोड़कर) चुनाव जीता है। 2013 में कांग्रेस के रमेश पटेल ने उन्हें हरा दिया था। 2023 में भी यही देखने को मिला 


10 सीटों पर एकमात्र जीत के बाद मिला था मंत्रीपद 
बता दें कि भाजपा ने 2018 के विधान सभा चुनावों मे पश्चिम निमाड़ के बड़वानी और खरगोन जिलों की 10 विधानसभा सीटों में से केवल एक बड़वानी सीट ही जीती थी। इसके इनाम स्वरूप इन्हें शिवराज कैबिनेट में जगह दी गई। इसके अलावा इनका कम-पढ़ा लिखा होना भी राजनीति में आड़े नहीं आता। सरल स्वभाव के मस्तमौला और बेहद स्पष्टवादी प्रेम सिंह पटेल ने 2018 के चुनावों में अपने शपथ पत्र में बाकायदा चार पत्नियों का उल्लेख किया। इनकी राजनीतिक समझ बूझ का लोहा इनके प्रतिद्वन्दी भी मानते हैं।


बीजेपी का गढ़ माना जाता है बड़वानी
बड़वानी विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से आदिवासी और नर्मदा पट्टी के मुद्दे उठाए जाते हैं। इस सीट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ माना जाता है। प्रदेश के विधायक प्रेम सिंह पटेल हैं जो पशुपालन मंत्री भी हैं। प्रेम सिंह पटेल ने अपनी शिक्षा प्राइमरी स्कूल तक हासिल की है और वर्तमान में उनकी उम्र 67 साल है। उनके परिवार के सदस्यों में, उनके पुत्र बलवंत सिंह पटेल बड़वानी जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं, पत्नी कोकिलाबेन बड़वानी नगरपालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं और बेटी रमा वास्कले ने भी पानसेमल नगर पंचायत की अध्यक्षता निभाई है।