logo

मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए CM, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला

सदपोल.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। मोहन यादव को मध्यप्रदेश का सीएम बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। मोहन यादव पर पार्टी ने अपना भरोसा जताया है। मोहन यादव ने उज्जैन से अपनी राजनीति शुरू की थी। फिलहाल वह दक्षिण उज्जैन के विधायक हैं। संघ के बेहद करीबी माने जाते हैं मोहन यादव। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं। 2013 में पहली बार विधायक बने थे। ये बिल्कुल सरप्राइजिंग नाम है। मोहन यादव के नाम की कहीं भी चर्चा नहीं थी। 25 मार्च 1965 को उनका जन्म हुआ था। श्री यादव के पास एमबीए और पीएचडी की डिग्री है।  वह 58 साल के हैं। पिता का नाम पूनमचंद यादव और माता का नाम लीलाबाई यादव है। पार्टी ने पूरी तरह से ओबीसी नेता पर भरोसा जताया है। वहीं बता दें कि एमपी में दो उपमुख्यमंत्री होंगे। जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला को उपमुख्यमंत्री बनाए गये हैं। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा को स्पीकर बनाया गया है। जल्द ही सभी औपचारिक तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। 

शिवराज सिंह चौहान के हाथ से से सीेएम की कमान चल गई है। मोहन यादव को पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से लगातार बधाई दी ज रही है। उज्जैन दक्ष‍िण सीट से मोहन यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव को 12941 वोटों से हराया था। मोहन यादव को जहां 95699 वोट मिले थे तो वहीं चेतन प्रेमनारायण यादव को 82758 वोट मिले थे। मालूम हो कि मोहन यादव आरएसएस के बेहद करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने काफी संघर्ष के बाद राजनीति में मुकाम हासिल किया है। छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले मोहन यादव बीजेपी के स्थापित नेता हैं। उज्जैन संभाग के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है।