logo

Weather Forecast : मानसून ने समय से पहले केरल में दी दस्तक, अगले 10 दिनों में झारखंड में होगी बारिश 

monsoon1.jpg

डेस्क: 

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी। 29 मई को केरल में मानसून समय पूर्व प्रवेश कर गया। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 10 जून तक झारखंड में प्रवेश कर जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का मानना है कि अगले 24 घंटे में केरल, अरब सागर के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

 

15 दिनों में आधे भारत तक पहुंचेगा मानसून
केरल में दस्तक देने के 15 दिनों के भीतर मानसून आधे भारत में पहुंच जायेगा। मानसून 25 जून तक मध्य प्रदेश और 20 जून तक राजस्थान में प्रवेश करेगा। स्काईमेट वेदर के मुताबिक उप महालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणांचल प्रदेश, नागालैंड तथा लक्षद्वीप क्षेत्र में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश होगी। बिहार, केरल, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक तथा पस्चिमी हिमालयी तलहटी में हल्की बारिश की संभावना है।

 

10 दिन में झारखंड में होगी मध्यम दर्जे की बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभागके मुताबिक दक्षिण कर्नाटक, आंद्र प्रदेश, तेलांगना, कोंकण और गोवा, दक्षइण छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों तथा झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल अच्छी बारिश होगी। बारिश की वजह से धान की फसल अच्छी होगी। सिंचाई सुविधा मिलेगी।