द फॉलोअप डेस्क
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिया। उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं। वहीं कहा जा रहा है कि इस बार का सत्र काफी हंगामेदार होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए कहा जा है क्योंकि विपक्ष लगातार सरकार को मणिपुर हिंसा और पहलावों को लेकर घेर रही है।
