logo

Good News : PF फंड में जमा राशि पर मिलेगा अब अधिक ब्याज, 7 करोड़ कर्मचारियों को होगा फायदा 

EPFO.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

PF फंड में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज की दर बढ़ा दी गयी है। सीधे तौर पर इसका फायदा लगभग 7 करोड़ सरकारी कर्मचारियों को होगा। केंद्र सरकार के एक सूत्र ने इस बारे में बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) ने इस मद में जमा राशि पर ब्याज को बढाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया गया है। बता दें कि ये पिछले तीन साल की उच्चतम ब्याज दर है। पहले पीएफ फंड पर 8.15 फीसद की दर से ब्याज मिलता था। शनिवार को इसकी घोषणा EPFO ने करते हुए कहा कि ये दर मौजूदा वित्तीय साल यानी 2023-24 तक के लिए निर्धारित की गयी है।  

 

इससे पहले इतनी थी ब्याज दर 

बता दें कि PF पर मिलने वाला ब्याज साल 2021 में 8.5 फीसद था। ये ब्याज दर सीबीटी की ओर से 2021 के मार्च में तय की गयी थी। इसी समय से इसके बढ़ाये जाने को लेकर मांगें उठ रही थीं। विभिन्न श्रमिक संगठनों ने इसके लिए केंद्र सरकार से संपर्क कर दबाव बनाया था। माना जा रहा है कि पीएफ फंड की ब्याज दर में ये वृद्धि इसी दबाव का नतीजा है। बहरहाल, इसके बाद इसे 8.15 और अब 8.25 फीसद कर दिया गया है। 

वित्त मंत्रालय को भेजा जायेगा प्रस्ताव 

केंद्रीय सरकार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए इसी माह वित्त मंत्रालय को भेजा जायेगा। मंजूरी मिलते ही ब्याज दर में बढ़ोतरी हो जायेगी और कर्मचारियों के खाते में बढ़ा हुई ब्याज राशि का जमा होना शुरू हो जायेगा। इससे लगभग 7 करोड़ सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। बता दें कि पीएफ फंड पर मिलना वाला ब्याज 2018.19 में 8.65 फीसद थी।