अजमेर:
राज्यस्थान (Rajasthan) के अजमेर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां पारिवारिक कलह के कारण ने मां अपने चार बच्चों को साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिसमें मां तो बच गई लेकिन चारों मासूमों की मौत हो गई। पुलिस घटना की सूचना के बाद शुक्रवार देर रात से पहुंचेी। चारों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मासूम देवराज का शव कांटों में फंसा
मामला अजमेर जिले के गांव गीगलपुरा (गोला) का है। घटना की जांच कर रहे थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि शुक्रवार देर रात बोदु गुर्जर और उसकी पत्नी मोती देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद मोती देवी अपने बच्चों के साथ बलदेव राम गुर्जर के कुएं पर आई और कुएं में छलांग लगा दी। जिसमें चारों बच्चों कोमल (4), रिंकू (3), राजवीर (2) और देवराज (1 माह) की मौत हो गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 1 माह के मासूम देवराज का शव कांटों में फंस गया। जिसके बाद अजमेर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई और काफी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह 7 बजे के करीब उसकी लाश निकाली जा सकी। अब चारों के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

7 साल का एक बेटा औऱ जो बच गया
बताया जा रहा है कि बोदु गुर्जर खेती का काम करता है। बोदु गुर्जर के परिवार में उसके पत्नी, चार मृतक बच्चों के अलावा एक बेटा और भी है जिसका नाम रवि है। उसकी उम्र 7 साल है वह बच गया है। एएसआई होशियारसिंह ने बताया कि पति जानकारी दी है कि पत्नी मोतीदेवी डिलिवरी के बाद से ही डिप्रेशन में थी। मानसिक तनाव के चलते रात को बच्चों सहित कुएं में कूद गई। इसमें चारों बच्चों की मौत हो गई।