logo

मां और बेटे ने मिलकर इंजीनियर को किया डिजिटल अरेस्ट, अकाउंट से उड़ा लिये 1.38 करोड़ रुपये 

CYBERQ2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

ओडिशा क्राइम ब्रांच ने रविवार, 29 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक मां-बेटे की जोड़ी को 1.37 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया। इस जोड़ी पर एक पूर्व इंजीनियर को ठगने का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनीता मल्होत्रा और उनके बेटे अनुराग के रूप में हुई है। पीड़ित, जो भुवनेश्वर में लोक निर्माण विभाग के रिटायर इंजीनियर हैं, को डिजिटल ठगी का शिकार बनाया गया।

मामले की जांच मई में शुरू की गई थी, जिससे पर्याप्त सबूत इकट्ठा किए गए। गुरुवार को इंस्पेक्टर अनिला आनंद के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी नीलम अग्रवाल (52) और उनके बेटे वंश अग्रवाल (26) को गिरफ्तार किया। उन्हें शुक्रवार को ओडिशा ले जाया गया। शिकायत के अनुसार, 22 मई को आरोपियों ने विभिन्न फोन नंबरों का उपयोग करके पीड़ित से संपर्क किया।

जालसाजों ने खुद को FedEx कूरियर स्टाफ और मुंबई पुलिस के साइबर अपराध विभाग के अधिकारी के रूप में पेश किया। उन्होंने झूठा दावा किया कि पीड़ित के आधार कार्ड की जानकारी से छेड़छाड़ की गई है और वह मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों में शामिल हैं।

पीड़ित को धमकाया गया कि अगर उसने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो उसे तीन से सात साल की जेल हो सकती है। डर के कारण, पीड़ित ने 14 से 18 मई के बीच पांच अलग-अलग लेन-देन में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खातों से 1,37,90,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जांच में पता चला कि धनराशि तीन अलग-अलग बैंक खातों में जमा की गई थी। इनमें से 1.12 करोड़ रुपये वंशनील सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े खाते में गए, जिसका स्वामित्व नीलम और वंश के पास है।

13 बैंक खाते किए गए इस्तेमाल

आगे की जांच में खुलासा हुआ कि मां-बेटे की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की विभिन्न शाखाओं में लगभग 13 बैंक खाते खोले थे। इन खातों का उपयोग धोखाधड़ी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया गया था।

गौरतलब है कि दोनों आरोपी पहले भी नई दिल्ली के मंदिर मार्ग साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा इसी तरह के घोटाले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उस मामले में पीड़ितों से 63 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इसके अलावा, रिपोर्टों में कहा गया है कि नीलम और वंश भारत के विभिन्न राज्यों में साइबर धोखाधड़ी के 15 से अधिक मामलों में शामिल हैं।


 

Tags - digitally arrested National News National News Update National News live Country News