द फॉलोअप डेस्क
उत्तरप्रदेश में बहू ने शराबी सास को चखना नहीं दिया तो घर में बवाल हो गया। शराबी सास को बहू ने चखने में पनीर टिक्का और सलाद नहीं दिया तो उसने जमकर विवाद किया। इस वजह से बेटे-बहू में तलाक की नौबत आ गई। बहू का आरोप है कि उसकी सास रोज रात को शराब पीती है और उसे चखना लाने को कहती है। जब उसने मना किया तो वह झगड़ने लगी। मामले से तंग आकर बहू ने इस बात की शिकायत आगरा के पुलिस में की है।

एक साल पहले हुई थी शादी
मामला आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की है। यहां रहने वाली एक युवती की शादी एक साल पहले रामबाग के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला, लेकिन दो महीने बाद ही सास से बहू का झगड़ा होने लगा। झगड़े की वजह बनी शराब। बहू का आरोप है कि उसकी सास रोज शाम को शराब पीती है। उससे शराब के साथ चखने के लिए पनीर और सलाद की डिमांड करती है। कुछ दिनों तक तो बहू सास के आदेश का पालन करती रही, लेकिन लगातार शराब का सेवन करने से बहू ने अपनी सास को मना किया तो जंग छिड़ गई। कई बार सास के बोलने पर बहू ने चखने में पनीर टिक्का और सलाद नहीं दिया। बस इसी पर बात बिगड़ती चली गई और बहू अपने मायके चली गई।

जांच जारी
सास से परेशान होकर बहू ने पुलिस ने इसकी शिकायत कर दी। चूंकि मामला परिवार से जुड़ा था तो पुलिस ने इसे परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।