logo

बेटे का कत्ल कर बैग में शव लेकर होटल से फरार हो रही थी मां, पुलिस ने ऐसे पकड़ा 

GOA.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

एक मां ने अपने 4 साल के बेटे का कत्ल कर दिया फिर उसका शव बैग में भरकर कोशिश की। लेकिन पकड़ी गयी। इस कलियुगी मां का नाम सूचना सेठ है। महिला हाईप्रोफाइल शख्सियत की मालिक है औऱ बैंगलुरु (Bangalore) एक मल्टीनेशनल कंपनी की CEO है। महिला बैंगलुरु की रहने वाली है। लेकिन इस क्रूरता भरी घटना के अंजाम देने के लिए वो बेटे को लेकर गोवा गई और वहीं, धारदार हथियार से बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन एक मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में उसने खबर लिखे जाने तक पुलिस को कुछ नहीं बताया है। 

ऐसे हुई महिला की गिरफ्तारी 
आरोपी महिला सूचना सेठ की उम्र लगभग 40 साल है। वो कुछ दिन पहले दफ्तर के काम का बहाना लेकर अपने चार साला बेटे के साथ गोवा गयी। गोवा में महिला ने सिंक्वेरिम होटल में कमरा बुक किया औऱ कमरे में ही बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने होटल मैनेजर को कैब की व्यवस्था करने के लिए कहा। क्योंकि वो सड़क मार्ग से बैंगलुरु वापस लौटना चाहती थी। होटल के CCTV कमरे में दिखाई दे रहा है कि महिला एक बड़ा बैग लेकर कमरे से अकेले बाहर निकली। इधर, महिला के कमरे से चेक आउट करने के बाद होटल कर्मचारी ने सफाई के दौरान चादर पर खून के धब्बे देखे। इसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को कर्नाटक पहुंचने से पहले गिरफ्तार कर लिया।  

कैब ड्राइवर ने की पुलिस की मदद 

होटल मैनेजर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कैब प्रोवाइडर कंपनी से संपर्क किया और उससे कैब के ड्राइवर का नंबर लिया। कैब ड्राइवर को पुलिस ने लोकेशन भेजने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने महिला को चित्रदुर्ग से अरेस्ट कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को महिला का बड़ा सा बैग मिला। इसमें चार साल के बच्चे शव मिला। हालांकि शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने बेटे के गोवा में अपने रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया है। लेकिन बैग में बच्चे का शव मिलने के बाद महिला का झूठ पकड़ा गया।