logo

3 बच्चों के साथ सो रही थी मां, घर में लगी आग में जलकर मर गयीं 2 बच्चियां; प्रधान पति पर लगाया ये आरोप 

FIRE4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मां अपने घर में 3 बच्चों के साथ सो रही थी। रात को अचानक घर में लगने से उसकी 2 बच्चियों की जलकर मौत हो गयी। वहीं एक बेटा औऱ महिला खुद बुरी तरह से जलकर घायल हो गये हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में एड़मिट किया गया है। दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने गांव के प्रधान पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि घर में आग उन्होंने ही लगाई है। उनके साथ 5 और लोगों के नाम पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का है। 

क्या है मामला 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना रविवार की है। लेकिन इसकी जानकारी आज सोमवार को मिली है। कल रात को देहात के सोनूनाथ के घर में आग लग गयी। इस समय सोनूनाथ की पत्नी रीना अपने 3 बच्चों के साथ घर में सो रही थी। आग लगने से 2 बेटियों, एक साल की अदिति औऱ 4 साल की गौरी की मौत जलने से हो गयी। वहीं, 7 साल का बेटा गौरव और रीना आग में जलकर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

प्रधान पति पर लगाया आरोप 

पीड़ित परिवार का कहना है कि आग गांव के प्रधान पति अजित ने अपने साथियों के साथ मिलकर लगाई है। परिवार ने इसके लिए प्रधान पूजा औऱ उनके पति समेत 4 लोगों को जिम्मेदार बताया है। कहा है कि गांव के राशन दुकान को लेने के लिए उनका प्रधान के परिवार के साथ विवाद चल रहा था। कुछ ही दिनों पहले इसके लिए बोली लगाई गयी थी। इसमें भाग लेने के लिए पीड़ित परिवार ने भी आवेदन किया था। राशन दुकान प्रधान के ससुर के नाम पर है। इस बार भी वे राशन दुकान को अपने नाम करना चाहते हैं। इसे लेकर आरोपी परिवार पहले भी उनके घर में आग लगा चुका है औऱ मारपीट कर चुका है। मिली खबर के मुताबिक जल रहे मकान का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस इसी आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।  


 

Tags - Children diedFIREkanpurarson