logo

BJP को एक और झटका, सांसद अजय प्रताप ने दिया इस्तीफा कहा- पार्टी के कहने और करने में हैं अंतर  

AJAY16.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मध्यप्रदेश में बीजेपी कोटे से राज्यसभा सासंद अजय प्रताप सिंह ने ठीक लोकसभा चुनाव से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रताप सिंह ने इसी के साथ कहा है कि बीजेपी के शीर्ष नेता जो कहते हैं, वो करते नहीं हैं। मिली खबर के मुताबिक उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा का लेटर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रेषित कर दिया है। इस्तीफा की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिये दी है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा में भी बीजेपी को इसी तरह का झटका लग चुका है। हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने पांच दिन पहले ही बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। 

प्रताप सिंह ने क्यों दिया इस्तीफा 

मध्य प्रदेश के बीजेपी कोटे से प्रताफ सिंह पहली बार 2018 में राज्यसभा पहुंचे थे। 2 अप्रैल को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस बीच उन्होंने कई बार पार्टी के समक्ष लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन आलाकमान तक उनकी बात गंभीरता से नहीं पहुंची। इसी दौरान बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीवारों के दो लिस्ट की घोषणा भी कर दी। लेकिन इनमें प्रताप सिंह का नाम नहीं था। दूसरी लिस्टी निकाले जाने के बाद प्रताप सिंह बीजेपी से नाराज चल रहे थे। उनके इस्तीफआ देने को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। 

कौन हैं प्रताप सिंह 

28 अप्रैल 1967 को जन्मे अजय प्रताप सिंह मध्य प्रदेश बीजेपी इकाई के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक माने जाते रहे हैं। वह 15 मार्च 2018 को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए। इससे पहले उन्होंने बीजेपी मध्य प्रदेश संगठन के राज्य महासचिव, उपाध्यक्ष और सचिव के रूप में भी काम किया। 2011 में वे विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री रैंक के रूप में भी काम कर चुके हैं। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn