डेस्क:
भारतीय इंटरनेट यूजर्स (Indian Internet Users) का 5G का इंतजार खत्म होने वाला है। मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) की आज 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (Annual General Meeting) में 5G लॉन्च को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा है कि इस साल दिवाली में जियो 5G सर्विस की शुरुआत हो जाएगी। शुरुआत में कंपनी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 5जी की शुरुआत करेगी। कंपनी का दिसंबर 2023 तक पूरे देश में जिओ का सर्विस लॉन्च करने का टारगेट है।

मुंबई में जल्द जियो एक्सपीरियंस सेंटर खोले जाएंगे
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो देश का नंबर-1 डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर है। हर 3 में से 2 घरों में जियो फाइबर का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिलायंस ने 2.32 लाख युवाओं को नौकरियां दी है। जियो 5G सर्विस के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने वाली है। देश में 5G सर्विस 2022 दिवाली तक रोलआउट करेंगे। शुरुआत 4 मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता से की जाएगी। इसके बाद दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5G सर्विस मिलना शुरू हो जाएगा। मुंबई में जल्द जियो एक्सपीरियंस सेंटर खोले जाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और इंटल के साथ पार्टनरशिप करने की भी तैयारी की जा रही है। मुकेश अंबानी ने क्वालकॉम के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है।

सस्ते 5G फोन के लिए गूगल के साथ काम करेगा जिओ
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिओ सस्ते 5G फोन के लिए गूगल के साथ काम जारी रखेंगी। जियो के पास स्पेक्ट्रम के सभी बैंड मौजूद है। FY22 में मीडिया बिजनेस में बेहतरीन ग्रोथ देखी। रिलायंस रिटेल का 2 लाख करोड़ टर्नओवर पर बधाई दी। वहीं, जियो यूजर्स को बेस्ट 5G एक्सपीरियंस देने के लिए लेटेस्ट स्टैंड अलोन 5G ऑफर करने वाला है। इस इवेंट में यूजर्स और शेयर होल्डर्स को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने जियो 5G को True 5G बताया।