डेस्क:
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने दुबई में बीच साइड विला खरीदा है जिसकी कीमत 80 मिलियन डॉलर यानि 6,396,744,880 रुपये है। मुकेश अंबानी इस शहर में अब तक के सबसे बड़े रेसिडेंसियल संपत्ति खरीदने वाले शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट (Bloomberg report) के मुताबिक पाम जुमेराह बीच (Palm Jumeirah Beach) पर इस संपत्ति को इस साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) के लिए खरीदी गई है।

अपने कारोबार की बागडोर बच्चों को सौंप रहें मुकेश अंबानी
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अनंत अंबानी 93.3 अरब डॉलर की अंबानी की संपत्ति के तीन वारिसों में से एक हैं। दुनिया के 11वें सबसे अमीर अमीर व्यक्ति 65 वर्षिय मुकेश अंबानी धीरे-धीरे अपने कारोबार की बागडोर अपने बच्चों को सौंप रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी परिवार विदेशों में अपनी संपत्ति को बढ़ा रहा है। तीनों भाई-बहन अपने दूसरे होम के लिए पश्चिमी देशों की तरफ रुख कर रहे हैं।
संपत्ति डील को रखा सीक्रेट
दुबई में हुई संपत्ति डील को सीक्रेट रखा गया है। अंबानी इसे अपने मुताबिक बनाने के लिए और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लाखों डॉलर खर्च करेंगे। लंबे समय से अंबानी के सहयोगी परिमल नाथवानी, समूह में कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक विला का प्रबंधन करेंगे। हालांकि, अंबानी का प्राथमिक निवास मुंबई में 27 मंजिला गगनचुंबी इमारत एंटीलिया ही रहेगा।

शाहरुख खान होंगे अंबानी के नए पड़ोसी
बता दें कि समुद्र तट के किनारे की हवेली हथेली के आकार के कृत्रिम द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में स्थित है। समें 10 बेडरूम, एक निजी स्पा और इनडोर और आउटडोर पूल है। ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और बॉलीवुड मेगा स्टार शाहरुख खान जैसे दिग्गज अंबानी के नए पड़ोसी होंगे।