logo

आज बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, लगातार चौथे दिन बंद रहेंगे बैंक

स्ट्राइक.jpg

द फॉलोअप डेस्क

देशभर के सरकारी बैंक कर्मचारी आज, मंगलवार 27 जनवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आधिकारिक तौर पर कोई छुट्टी घोषित नहीं की है, लेकिन यूनियन की कॉल के चलते सेवाएं बाधित रहेंगी।

इस हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सभी प्रमुख सरकारी बैंक शामिल हैं। विशेष बात यह है कि पिछले तीन दिनों से चौथा शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस (सोमवार) बैंक पहले से ही बंद थे। हड़ताल के कारण अब लगातार चौथे दिन भी बैंकों में ताले लटके नजर आएंगे, जिससे ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांग 'फाइव डे बैंकिंग' (5-Day Banking) लागू करना है। वर्तमान में, बैंकों में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को कर्मचारियों को काम करना पड़ता है। कर्मचारी यूनियनें मांग कर रही हैं कि हर सप्ताह शनिवार और रविवार, यानी दो दिन का अवकाश दिया जाए।

सरकारी बैंकों में कामकाज बंद रहने से चेक क्लियरिंग, कैश डिपॉजिट और अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, निजी क्षेत्र के बैंक (Private Banks) और ऑनलाइन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहने की उम्मीद है। एटीएम सेवाओं पर भी आंशिक असर पड़ सकता है, इसलिए जरूरी लेनदेन के लिए डिजिटल माध्यमों का ही उपयोग करें।
 

Tags - national news national khabar national update Bank employees on strike