logo

President Election : NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल किया, पीएम और गृहमंत्री रहे मौजूद

a453.jpg

डेस्क: 

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए (Presidential Candidate) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा अन्य कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। एनडीए ने 21 जून की शाम को ऐलान किया था कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवार होंगी। द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं।

झारखंड की राज्यपाल रही हैं द्रौपदी मुर्मू
संसद भवन (Parliament House) में नामांकन दाखिल करने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडककर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किया। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिला अंतर्गत रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से आती हैं। द्रौपदी मुर्मू रायरंगपुर विधानसभा सीट से 2 बार विधायक रह चुकी हैं।

बीजेपी-बीजेडी सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।

द्रौपदी मुर्मू ना केवल झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रहीं बल्कि पहली राज्यपाल रहीं जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। इस दौरान कई अहम काम किये। 

देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू संताल आदिवासी समाज से आती हैं। द्रौपदी मुर्मू पहले एक शिक्षिका थीं। बाद में काउंसिल का चुनाव जीता। 2 बार विधायक रहीं। द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार (23 जून) को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी के उम्मीदवारी को देश के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में कई उल्लेखनीय काम किए हैं। गौरतलब है कि संख्याबल के लिहाज से द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनन लगभग तय है। ऐसा होता है तो द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।