logo

Education : NEET UG का  रिजल्ट आज, जानें! कहां और कैसे करें चेक

neet_ug_result.jpg

डेस्क:
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NEET) की ओर से नीट का रिजल्ट का आज जारी किया जा सकता है। एनटीए (NTA) ने पहले ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility cum Entrance Test) यानी NEET रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की थी। नीट रिजल्ट (NEET result) के साथ ही नीट फाइनल आंसर-की (NEET final answer key) भी आज जारी होगा।  

पिछले साल का कटऑफ 599 के करीब था
सरकारी कॉलेजों में नामांकन के लिए पिछले साल का कटऑफ (Cutoff) 599 के आसपास गया था। इस बार 590 से 595 के आसपास होने की उम्मीद है। बता दें कि 18 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स के लिए NEET UG एग्जाम 2022 17 जुलाई को लिया गया था। इसके लिए भारत के 497 शहरों में कुल 3,570 केंद्रों और विदेश में भी 14 शहरों में  नीट परीक्षा आयोजित की गई थी।

स्कोरकार्ड ऐसे करें चेक
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाएं।
2.इसके बाद होमपेज पर लेटेस्ट अनाउंसमेंट के तहत 'नीट 2022 रिजल्ट' पर क्लिक करें।
3.फिर अगली विंडो पर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
4.ऐसा करने के साथ ही नीट 2022 रिजल्ट पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट चेक कर लें।