logo

50 वर्षीय महिला को भगा ले गया पड़ोसी, थाने जाकर पति बोला- साहब बहुत प्यार करता हूं; ढूंढ़ दीजिए

bhagi_ldki1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
यूपी के बांदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 50 साल की महिला मौका मिलते ही अपने पड़ोसी के साथ भाग गई। दरअसल, महिला का पति अपनी बेटी के ससुराल गया था। घर पर कोई नहीं था तो मौका पाकर महिला फरार हो गई। महिला को भागता देख लोगों ने तुरंत उसके पति को बताया। आनन-फानन में पति गांव पहुंचा। काफी खोजने पर पत्नी नहीं मिली तो थका-हारा वह पुलिस को पास पहुंचा। पीडि़त पति ने पुलिस के सामने गुहार लगाते हुए कहा कि साहब, मेरी पत्नी पड़ोसी के साथ भाग गई। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। ढूंढ़ दीजिए। पीड़ित ने गांव को दो लोगों पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है। 


एसपी से लगाई गुहार
मामला मटौंध थानाक्षेत्र का है। यहां पर रहने वाला शख्स अपनी बेटी के ससुराल गया था। इसी बीच उसकी पत्नी पड़ोसी के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने कहा कि वह कानपुर से फतेहपुर तक अपनी पत्नी की खोज में गया लेकिन उसका पता नहीं चला। युवक ने गांव के ही 2 लोगों पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसने कहा कि थाने में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है। इसके बाद पीड़ित युवक ने एसपी अंकुश अग्रवाल से गुहार लगाई। पीड़ित ने एसपी से कहा, "साहब मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं। उसको गांव के लोग ले गए हैं. मेरी कोई सुनने वाला नहीं है। मेरी पत्नी की खोजबीन करवा दीजिए। इस पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने थाना प्रभारी मटौंध को फोन कर एक्शन लेने का निर्देश दिया है।

थाना प्रभारी मटौंध को मामले तक तुरंत कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश
मामले को लेकर एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही थाना प्रभारी मटौंध को मामले तक तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। महिला की खोजबीन जारी है। जल्द से जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N