द फॉलोअप डेस्क
सगी मामी के इश्क में पागल भांजे ने मामा का मर्डर करवा दिया। मर्डर को हादसे का रूप देने के लिए दोनों यूट्यूब में इसका तरीका खोजा। मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। इस खौफनाक हत्याकांड की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। मामी के इश्क में पागल भांजे का नाम शुभम पवार है और मामी का नाम पूजा बताया गया है। वहीं पूजा के मृतक पति का नाम रूप सिंह है। पुलिस ने हत्या के आरोपी भांजे और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस घटना को अंजाम देने में सहयोग करने वाले भांजे के चार दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे की हत्या
पुलिस ने बताया कि पूजा ने पहले अपने पति के मुंह में कपड़ा डाल दिया औऱ फिर उसका गला दबा दिया। पति उस वक्त सोया हुआ था। इसके बाद उसने शुभम को फोन कर बुलाया। शुभम ने अपने चार दोस्तों की मदद से अपने मामा के शव को एक सुनसान जगह पर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लगा। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साबित हो गया कि मामला हत्या का है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और हत्या में शामिल सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पूजा ने किया था प्रेम विवाह
मामले में आरोपी पूजा ने पुलिस को बताया कि आठ साल से पहले उसने रूप सिंह से उसने प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद से ही वो शराब पीने लगा औऱ पूजा के साथ मारपीट करने लगा। इससे पूजा तंग आ गयी। इसी बीच वो रूप सिंह के भांजे शुभम के संपर्क में आयी। शुभम पूजा पर फिदा हो गया। शुभम जो दिल्ली में रहता था, मामी के प्यार में पड़कर इंदौर आकर रहने लगा। दोनों मिलने लगे। मिलने का मौका नहीं मिलने पर दोनों सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे के संपर्क में रहने लगे। इसके कुछ दिनों बाद दोनों ने मिलकर रूप सिंह को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया औऱ उसकी हत्या कर दी।
