logo

जय हिंद! : जब नोट पर महात्मा गांधी का नहीं नेताजी सुभाषचंद्र बोस का छपा था चित्र

e87161ef-f265-462f-a4bd-e4ea9d105978.jpg

रांचीः
आज का दिन वह शुभ दिन है। जिस दिन भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था। देश भर में उनकी जयंती मनाई जा रही है। पीएम और राष्ट्रपति सहित कई मंत्रियों और नेताओं ने उनको याद किया। लेकिन आज हम आपको नेताजी से जुड़ी कुछ अलग और रोचक बात बताने वाले है। आपको ज्ञात होगा कि नेताजी ने अंग्रेजों से लडने के लिए एक फौज का गठन किया था, जिसे आजाद हिंद फौज कहा जाता था। साथ ही यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि इस आजाद हिंद सरकार का अपना बैंक भी था जिसे आजाद हिंद बैंक का नाम दिया गया था। उस बैंक से नेताजी की फोटो लगी नोट भी जारी हुआ था।


 

सुभाष चंद्र बोस की फोटो लगी करेंसी  
1943 में आजाद हिंद फौज के गठन के बाद ही उसी साल आजाद हिंद बैंक की स्थापना हुई। नेताजी ने जापान-जर्मनी की सहायता से इस बैंक में नोट छपवाने का इंतजाम किया था। गौरतलब है कि इस बैंक ने एक लाख रुपये के नोट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर छपी थी। आपको यह भी बता दें कि यह बैंक बैंकिंग से जुड़े कामकाज के साथ ही करेंसी नोट भी जारी करता था। इस बैंक ने दस रुपये के सिक्के से लेकर एक लाख रुपये तक का नोट जारी किया था। नेताजी के तस्वीर के साथ छपे 1 लाख रुपय के नोट के साथ उस बैंक ने 5000 के नोट को भी सार्वजनिक किया था। रिपोर्ट के मुताबिक उस सार्वजनिक किये नोटो में एक नोट आज भी बीएचयू के भारत कला भवन में सुरक्षित है। और 1 लाख का नोट की तस्वीर हाल ही में नेताजी की प्रपौत्री राज्यश्री चौधरी ने विशाल भारत संस्थान को उपलब्ध कराई थी। नोट के साथ आजाद हिंद फौज का अपने डाक टिकट भी था जो आज भारतीय डाक के स्वतंत्रता संग्राम डाक टिकटों में शामिल हैं।