डेस्क:
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम दिल्ली (Delhi), NCR, हरियाणा (Haryana) और पंजाब (Punjab) में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर है। मामला पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Punjabi Singer Sidhu Moosewala) की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों जुड़ा है। NIA के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तथा गोल्डी बरार (Goldie Brar) और जग्गू भगवानपुरिया (Jaggu Bhagwanpuria) के आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी जारी हैं। बता दें कि ये दोनों मूसेवाला की हत्या के मामले में भी आरोपी हैं।

23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है
NIA पंजाब से मादक पदार्थ की तस्करी में पंजाब में गिरोह की कथित संलिप्तता तथा बाद में इस धन का इस्तेमाल आतंकवाद संबंधित गतिविधियों में करने संबंधी एक मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि यमुना नगर, मजीठा रोड, मुक्तसर, गुरदासपुर और गुरुग्राम में छापे मारे गए। मूसेवाला की हत्या के मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही है और इस मामले में अभी तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गैंगस्टर्स के आतंकियों से कनेक्शन हैं- केंद्रीय गृह मंत्रालय
वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय को शक है कि इन सभी गैंगस्टर्स के आतंकियों से कनेक्शन हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह भी कहा है कि ये सभी लोग अतांकवादियों के साथ मिलकर देश का महौल खराब कर रहे है। मूसेवाला के मर्डर में भी पाकिस्तान से आए हथियार यूज होने का शक है। इसके अलावा यह भी संदेह है कि आतंकियों के कहने पर यह देश में माहौल खराब कर सकते हैं और भारत में टारगेट किलिंग कर सकते हैं। सरकार ने इन संगठनों को आतंकी की लिस्ट में डाला है।

29 मई को मनसा में हुआ था कत्ल
बता दें कि मूसेवाला की 29 मई को मनसा में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जब वह अपने दोस्त तथा रिश्तेदार के साथ एक जीप में जवाहर के गांव जा रहे थे. इससे एक दिन पहले पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से उनकी सुरक्षा कम कर दी थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।