द फॉलोअप डेस्क, नागपुर:
महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा हादसा हुआ। नागपुर के बाजारगांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसा उस समय हुआ जब सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्टर बूस्टर प्लांट में पैकिंग का काम हो रहा था। हादसे को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि विस्फोट में 6 महिलाओं सहित कुल 9 लोगों की मौत हो गई है। कंपनी रक्षा बलों के लिए ड्रोन और विस्फोटक बनाती है। नागपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं। वहीं, आईजी से भी संपर्क में बने हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार मृतक के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देगी।
#WATCH | Nagpur: Senior General Manager at Solar Explosive Company, Ashish Srivastava says, "The incident was reported around 9am...Nine people have died...All the workmen have been evacuated. The authorities are looking into the matter..." https://t.co/BmxSR5ZapK pic.twitter.com/t0LrTv6J06
— ANI (@ANI) December 17, 2023
सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना सुबह तकरीबन 9 बजे की है। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।